गोला खीरी।। गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। स्थान रेलवे स्टेशन के ठीक सामने ग्राम भवानीगंज में अर्कवंशी सेवा समिति गोला के तत्वाधान मैं कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ । कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व सादगी की प्रतिमूर्ति भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के तहत भवानीगंज गांव के पास पड़े मैदान में साफ सफाई की गई ।कार्यक्रम में उपस्थित अर्कवंशी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री प्रदीप सिंह सूर्यवंशी जीने युवाओं व ग्राम वासियों को स्वच्छता के साथ-साथ गांधीजी के आदर्शों पर चलने के लिए जागरूक किया व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के विषय पर सभी को विस्तृत जानकारी दी ।कार्यक्रम में बब्लू सिंह अर्कवंशी संस्थापक अर्कवंशी सेवा समिति गोला राजेश सिंह अर्कवंशी उर्फ पिंटू अर्कवंशी सह संस्थापक अर्कवंशी सेवा समिति गोला व रिंकू अर्कवंशी क्षत्रिय, सुमित सिंह अर्कवंशी, राजकुमार अर्कवंशी पत्रकार, राकेश सिंह अर्कवंशी, रंजीत सिंह अर्कवंशी शिवदयाल सिंह अर्कवंशी विनोद सिंह अर्कवंशी, अर्कवंशी अजय अर्कवंशी , पदुम सिंह अर्कवंशी अशोक कुमार अर्कवंशी, महेंद्र सिंह अर्कवंशी ,अनिल अर्कवंशी अनूप कुमार के साथ तमाम बच्चे व ग्रामवासी महिलाएं बुजुर्ग उपस्थित रहे
