रिपोर्ट- पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी भारतीय किसान यूनियन( राष्ट्र शक्ति) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू ने मैगलगंज क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से कहा है। औरंगाबाद रोड पर नाला ना बनने के कारण गंदा जलभराव व निकलने की गंभीर समस्या बनी रहती है। घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जिससे प्रदूषण एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। जिसके कारण गंभीर बीमारियों का जन्म हो रहा है।
साथ ही औरंगाबाद रोड पर किए गए अतिक्रमण से रास्ता बाधित हो रहा है और इसके कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मैगलगंज की विद्युत समस्या बहुत जर्जर अवस्था में है जिसके कारण विद्यार्थियों और आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मैगलगंज की सड़कों पर एवं खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
अन्यथा 30 सितंबर को संगठन के द्वारा औरंगाबाद रोड पर भूख हड़ताल व विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
