रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी विद्युत वितरण उपखण्ड मितौली पर एसडीओ एजाज अहमद की अध्यक्षता में उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधित आकांक्षाओं की पूर्णता हेतु विद्युत समाधान सप्ताह का आयोजन किया गया। यह आयोजन 12 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा।
सोमवार को एसडीओ एजाज अहमद की अध्यक्षता में विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु विद्युत समाधान सप्ताह के आयोजन में विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने शिकायतें दर्ज करायीं। विद्युत समाधान दिवस में समाचार लिखे जाने तक 13 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान कस्बे के इस्लाम नगर स्थित लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर धुलाई मशीन के निकट 16 केवीए का ट्रांफार्मर एक महीने करीब 13 बार फुंक गया था। जिसकी शिकायत करने पहुंचे दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि इस ट्रांफार्मर पर करीब 50 से अधिक कनेक्शन हैं। जिसके चलते लोड अधिक होने के कारण बार बार फुंक जाता है। एसडीओ एजाज अहमद ने जेई को निर्देशित करते हुए तत्काल प्रभाव से दो ट्रांसफार्मर रखवाने के निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा दो ट्रांफार्मर रखवाने से लोड कम हो जाएगा और उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी। जेई देवतादीन ने बताया दो ट्रांफार्मर आ चुके हैं। दोनों को रखवाया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी परेशानी होगी।
