लखीमपुर खीरी।विधानसभा कस्ता विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत दरी नगरा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने किया।
बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कस्ता विधानसभा के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माला पहना करके अनावरण किया। सौरभ सिंह सोनू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सर्व समाज हित के लिए जो आदर से स्थापित किए हैं उन आदर्शों पर चलकर के हम एक सुंदर समाज की स्थापना कर सकते हैं इसलिए समाज हित के लिए जो बाबा साहब ने सपने बुने थे, बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर के हम उस को साकार करें, सभा का संचालन भूपेंद्र वर्मा ने किया, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम रामसागर गौतम गोकर्ण गौतम मुन्नालाल की संयोजकता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गणमान्य की रही उपस्थिति
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य में पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह भदौरिया आलोक वर्मा, रामेश्वर दयाल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, रमाकांत मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल कस्ता युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी सिकंदर शाह, वेद प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे।
