लखीमपुर खीरी 27 अगस्त। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे जनपदीय नोडल अधिकारी, वरिष्ठ आईएएस, आयुक्त-वाणिज्य कर श्रीमती मिनिस्ती एस जनपद खीरी पहुंची, उनके आगमन पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। नोडल अधिकारी ने अस्थाई गोआश्रय स्थल ओयल देहात, एफडीआर तकनीकी से बन रहे ओयल-बेहजम मार्ग, ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत मोतीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
गो-आश्रय स्थल में व्यवस्थाएं मिली चाक चौबंद, नोडल ने कि अफसरों की सराहना
सर्वप्रथम नोडल अधिकारी ने ब्लाक बेहजम की अस्थाई गोआश्रय स्थल ओयल देहात का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर प्रशंसा की। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्मी कंपोस्ट पिट बनवा खाद निर्माण शुरू कराएं। इससे स्वयं सहायता समूह को भी लिंक करें। नोडल के पूछने पर सीवीओ डॉ अजीत ने बताया कि आश्रय स्थल में 181 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने गोवंश को गुड व फल खिलाएं। आश्रय स्थल में स्थापित तालाब में मत्स्य विभाग से समन्वय कर गम्बूसिया मछली डलवाए। लंपी स्किन डिजीज के मद्देनजर शाहजहांपुर के सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। गो आश्रय स्थल में कृषि विज्ञान केंद्र सीतापुर से समन्वय कर बेहतर बनाया जाए। यहां की गौशाला प्रदेश के लिए रोल मॉडल बने ऐसा प्रयास किया जाए।
*नोडल ने देखी एफडीआर तकनीक से बन रही रोड, दिए निर्देश*
नोडल अधिकारी ने सीडीओ के संग एफडीआर तकनीकी से बन रही ओयल-बेहजम मार्ग का निरीक्षण किया। नोडल के पूछने पर एक्सईएन (आरईएस) फुरकान अली ने बताया कि कुल 160 करोड़ की लागत के एफडीआर तकनीकी के जिले मे 13 प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें एक साल में पूर्ण किया जाएगा। इस तकनीकी से सामान्य सड़क निर्माण की तुलना में लागत काफी कम है। सभी 13 प्रोजेक्ट पर 03 मीटर की रोड को 5.5 मीटर एफडीआर तकनीकी से बनाया जा रहा। नोडल अधिकारी ने सीडीओ के संग कार्यस्थल पर पूजन अर्चन कर कार्य का शुभारंभ किया। नोडल ने निर्देश दिए कि इन कार्यस्थलो पर आईटीआई व पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षणार्थियों को एजुकेशनल ट्रेनिंग के लिए विजिट कराए। निर्देश दिए कि सभी 13 प्रोजेक्ट पर समयबद्धता, गुणवत्तापरक कार्य पूर्ण कराए। सभी 13 कार्य स्थलों पर इस तकनीकी से संबंधित जन सामान्य की जानकारी हेतु बोर्ड लगवाए जाएं।
*नोडल अफसर ने परिषदीय विद्यालय मोतीपुर में किया बच्चों से संवाद*
*नोडल ने बाटी पुस्तक, जाने बच्चों के भविष्य के सपने*
नोडल अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर पहुंची, जहां सर्वप्रथम सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने नोडल अधिकारी श्रीमती मिनिस्ट्री एस का परिचय बच्चों को दिया। नोडल अधिकारी ने अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान नोडल अधिकारी के पूछने पर कक्षा छह की छात्रा उर्वशी ने पुलिस, नूसरा बानो व स्नेहा ने चिकित्सक, कक्षा 08 के अक्षत अवस्थी ने आर्मी व आशीष ने पुलिस ऑफिसर बनने की बात कही। इस पर अफसरों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। नोडल अधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत अंजली मौर्य, उर्वशी, समरीन, अंशिका, जोया, साजिया, स्नेहा, सफल, अक्षत, विकास, अभय और करन को उनकी कक्षा की पाठ्य पुस्तकें बाटी। उन्होंने बच्चों से मिड डे मील के तहत मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। विद्यालय परिसर में स्थापित पुस्तकालय का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि पुस्तकालय को और अधिक बेहतर बनाया जाए। कायाकल्प के जरिए लाइब्रेरी में रेकों की संख्या बढ़ाई जाए। वही पुस्तकालय में पुस्तकों की न्यूनतम संख्या 200 हो। उन्होंने घोषणा की वह स्वयं भी इस पुस्तकालय में पुस्तके दान करेंगी। वही अफसर भी पुस्तकालय में पुस्तके दान करें। बच्चों में पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित की जाए। वहीं विद्यालय के एक शिक्षक को पुस्तकालय का इंचार्ज बनाया जाए। गांव में लाइब्रेरी कल्चर को विकसित किए जाने हेतु प्रयास किए जाएं।
*नोडल ने की गर्भवती महिलाओं का गोद भराई, छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन*
नोडल अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र मोतीपुर पहुंची, जहां मौजूद महिलाओं व बच्चों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। नोडल अधिकारी ने गर्भवती महिला नीतू अनुभा और रेखा को पोषाहार किट देकर गोद भराई संस्कार किया। वही छह माह के शिशु कृष्णा, अभिनव, एवं निहारिका खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार किया। इस दौरान उन्होंने सैम श्रेणी के जुड़वा बच्चे पूनम व धीरज के अभिभावक को पोषण पोटली प्रदान की। सीडीओ ने डीएम की अभिनव पहल संपूर्ण सुपोषण अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी मैम श्रेणी के बच्चों को स्वयं सहायता समूह से लिंक किया गया। वही सैम श्रेणी के बच्चों को अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गोद लेकर उन्हें प्रतिमाह सुपोषण किट (पोषण पोटली) देकर उनकी नियमित निगरानी की जा रही। इस अभिनव मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। निरीक्षण के दौरान डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव सीडीपीओ अंजली गुप्ता, सुपरवाइजर मीना पाल आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन अवस्थी मौजूद रही।
*नोडल ने देखा ग्राम सचिवालय मोतीपुर, दिए निर्देश*
नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत मोतीपुर में स्थापित ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने नोडल अधिकारी को पंचायत सचिवालय की वर्किंग समझाई। नोडल ने ग्राम प्रधान रामवती मौर्य से ग्राम सचिवालय के संचालन व गांव में क्रियान्वित विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रयास करके पंचायत भवन सभागार में गांव के प्रबुद्ध जन, सेवानिवृत्त कार्मिकों द्वारा गांव के बच्चों की कक्षाएं शुरू की जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ सौम्यसील सिंह, बीएसए डॉ लक्ष्मी कांत पांडेय, बीडीओ पीयूष कुमार सिंह, एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा, ग्राम सचिव प्रतिमा सिंह, ग्राम प्रधान रामवती मौर्य, पंचायत सहायक शोभा मौर्य मौजूद रही।
