लखीमपुर खीरी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम द्वारा विधानसभा कस्ता क्षेत्र के पिपरी कला गांव में आजाद समाज पार्टी काशीराम की बैठक की गई बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत विधानसभा के लोगों को जागरूक कर मिशन को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की गई और भारत में जन्मे सभी महापुरुषों को याद करते हुए और सेक्टर अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा की गई इस कार्यक्रम में उपस्थित आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेनू गौतम, वरिष्ठ जिला सचिव अनुज गौतम, जिला सचिव मिहिलाल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष कस्ता उत्तम भारती विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश कुमार साथ में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
