oplus_0
मितौली, खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत तेंदुआ के ग्राम रतहरी स्थित बाबा कष्ट हरण धाम मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान जुगल किशोर ने प्रधानमंत्री के विचारों तथा देश की प्रगति और विकास से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया।
दीपोत्सव के दौरान राष्ट्र निर्माण, देश की प्रगति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीरज कश्यप, पूर्व प्रधान दिनेश कुमार मास्टर, क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्राम लाल मौर्य, मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, सुरेश राठौर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

