oplus_0
मितौली-खीरी। विकासखंड मितौली के प्रमुख कक्ष में शुक्रवार को कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
विधायक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और समस्याओं का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

