लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशिकांत राय ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता (डीन) एवं इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. चंद्र कुमार दीक्षित को विश्व के टॉप 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री राय ने कहा कि प्रो. दीक्षित की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश एवं देश के लिए गौरव का विषय है। उनकी उत्कृष्ट शोध क्षमता, वैज्ञानिक योगदान तथा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं के कारण उन्हें वैश्विक स्तर पर यह प्रतिष्ठित पहचान प्राप्त हुई है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने प्रो. डॉ. चंद्र कुमार दीक्षित के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शिक्षा, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे तथा युवा वैज्ञानिकों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशिकांत राय ने प्रो. दीक्षित को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं दीर्घ वैज्ञानिक जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

