लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक इकाइयों की संयुक्त बैठक शिक्षक भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यालय से जारी वायरल पत्र को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिला अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा से हुई वार्ता की जानकारी भी पदाधिकारियों को दी गई।
जिला अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि वायरल पत्र के संबंध में उनकी प्रांतीय अध्यक्ष से बातचीत हुई है तथा जल्द ही प्रांतीय कार्यालय में इस विषय पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए आगे की रणनीति तय करेगा।
बैठक में जिले के सभी विकास क्षेत्रों के अध्यक्षों एवं मंत्रियों ने जिला अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी को प्रांतीय बैठक में संगठन की ओर से निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान जिलामंत्री मनोज शुक्ला सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

