मितौली खीरी। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव ने पिपरझला कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस चौकी मढ़िया बाजार एवं पिपरझला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से संवाद कर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
सीओ यादवेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का एहसास बना हुआ है।

