अजान खीरी |अजान चौकी पुलिस ने छापे मारी कर ,200 लीटर लहन की नष्ट री। थाना हैदराबाद की अजान चौकी क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर अबैध शराब की भट्टी तोड़कर 200 लीटर लहन नष्ट किया
मुखबिर की सूचना पर अज़ान चौकी प्रभारी राजेश चौधरी ने सोमवार को फोर्स के साथ शहाबुद्दीनपुर गांव में तालाब के किनारे गन्ने के खेतों में दबिश दी। पुलिस फोर्स देखते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। छापेमारी कर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब की भट्टी तोड़कर कच्ची शराब बनाने के लिए बनाई गई 200लीटर लहन को किया नष्ट किया। इस सम्बन्ध में अज़ान चौकी प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि मौके पर 200 लीटर लहन मिली थी जिसे नष्ट कर दिया गया है मौके से कोई भी कच्ची शराब बेचने वाला व बनाने वाला नहीं पकड़ा गया है और कोई भी कच्ची शराब बेचते अथवा वनाते पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध कच्ची शराब बनाने वालो के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा
