लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहम्मदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुईद पुत्र सफीउल्ला निवासी मोहल्ला शुक्लापुर, कस्बा व थाना मोहम्मदी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में थाना मोहम्मदी में मु0अ0सं0 218/2026 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक अखिलेख कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम राणा, कांस्टेबल अवधेश कुमार एवं कांस्टेबल सुनील कुमार।
