लखीमपुर खीरी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदन चौकी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष चंदन चौकी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त बहादुर पुत्र मडुआ निवासी ग्राम जयनगर थाना चंदन चौकी, जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजीत कुमार, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल ब्रजेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
