मितौली (खीरी)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मितौली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी डा० ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में मितौली पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 099/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त नासिर पुत्र मकबूल निवासी नीवा टांडा (कस्ता), थाना मितौली जनपद खीरी, उम्र करीब 23 वर्ष को भीखमपुर तिराहे से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदयवीर यादव, हेड कांस्टेबल रामदेव वर्मा, कांस्टेबल विकास कुमार तथा कांस्टेबल यशवंत सिंह शामिल रहे।
