oplus_0
मितौली । मितौली विकास खण्ड के हैदर नगर रामचरनपुरवा के बुद्धापार्क में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर और मितौली खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार ने संत शिरोमणि रविदास जी, बुद्ध और अम्बेडकर के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
उन्होंने संत रविदास जी और बुद्ध के अम्बेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके विचारों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके रास्ते पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान चेंद्रशेखर वर्मा, पूर्व प्रधान रमेश चंद निषाद सहित सम्मानित लोग और कमेटी के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम 24 फरवरी से 28फरवरी तक चलेगा।
