oplus_0
मितौली खीरी। ग्राम पंचायत मितौली में भाजपा नेता एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार मास्टर ने अपने पोते के जन्मोत्सव के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड और चल रही शीतलहर को देखते हुए उन्होंने अपने आवास पर क्षेत्र के बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।
दिनेश कुमार मास्टर ने बताया कि सभी कंबल उन्होंने अपनी निजी धनराशि से खरीदे और स्वयं जरूरतमंद एवं गरीब बुजुर्गों तक पहुंचकर उन्हें वितरित किया। इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।
कंबल पाकर बुजुर्गों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में इस सेवा कार्य की चर्चा होती रही और लोगों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
