मितौली-खीरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद का सदस्य निर्वाचित होने पर उनके गृह जनपद लखीमपुर खीरी सहित पूरे उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया लोगों ने आपस में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर लगातार सक्रिय रहने गरीबों और सर्व समाज के उत्थान के लिए जनहित में तत्परता के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी है निर्वाचित होने पर पूरे लखीमपुर खीरी जनपद सहित प्रदेश के सर्व समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है विकासखंड मितौली के एडवोकेट बृजेश मिश्रा,वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्रा,ग्राम प्रधानप्रतिनिधि दिनेश कुमार मास्टर,शमशाद अली,अब्दुल हमीद उर्फ कल्लू जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह अमित सिंह,डा आदेश कुमार, दीपक सिंह सरदार,पंकज कुमार गौतम,कमलेश कुमार पाल, सियाराम गौतम सहित लोगों ने पहुंच कर पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर बधाई दी है।उनके पैतृक गांव चुरईपुरवा में भी जश्न का माहौल है।

