लखीमपुर खीरी।राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक चैत्रा वी. के निर्देशन में जनपद के राजापुर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुर्वेद) नगर को एन.ए.बी.एच. प्रमाणीकृत किया गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सुमंत कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रुक्मेश मिश्रा को एन.ए.बी.एच.प्रमाण पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक मनोज मिश्रा, रविन्द्र कुमार,योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा, स्वयंप्रभा,एवं स्वक्षक/चौकीदार सुनील कुमार भारती उपस्थित रहे।
