पंकज कुमार (एडिटर इन चीफ)
मितौली खीरी।थाना मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी मितौली अभय प्रताप मल्ल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई बैठक में संपूर्ण मितौली थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर गणमान्य व्यक्तियों के साथ विशेष रूप से चर्चा करते हुए उप जिलाधिकारी मितौली ने स्पष्ट रूप से कहा समाज में एकता और अखंडता हर हाल में बनी रहनी चाहिए समाज में विरोधाभास फैलाने वाले व्यक्तियों की जगह जेल में होगी। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा एक स्वर में एकता और अखंडता बनाए रखने का आश्वासन दिया गया ।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मितौली ने समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए हिंदू व मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। समाज में किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति का नाम तत्काल प्रभाव से पुलिस प्रशासन को दिए जाने की अपील की ,उप जिलाधिकारी ने प्रतिष्ठित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में भाईचारा हर हाल में बनाए रहना चाहिए इस अवसर पर थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार एवं क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे।
