लखीमपुर खीरी । जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूरा जिला दोनों महापुरुषों के जय घोषों से गूंज उठा। राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सुबह स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाल कर सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
प्रातः 09 बजे डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एडीएम न्यायिक अनिल कुमार रस्तोगी ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि गांधी व शास्त्री विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए, इनके विचारों से समाज में परिवर्तन आयेगा। क्योंकि गांधी गीरी एक भावना हैं। हम सबको गांधी जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए। इन दो विभूतियों ने देश को गौरवान्वित किया है, गांधी जी ने सत्य, अंहिसा के बल पर भारत को स्वतंत्र कराया। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने देश को विश्व पटल पर पहचान दिलायी। गांधी जी ने बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया। वे सामाजिक स्वतंत्रता के पक्षधर थे। गांधी व शास्त्री ऐसे असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे, जो सदियों तक प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे। हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए।
एडीएम अनिल कुमार रस्तोगी ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा एवं नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। सत्याग्रह एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्वलित की। देश की राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो कर सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने शास्त्री जी के भी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पत्रकार एनके मिश्रा, अवध नरेश सिंह ने गांधी व शास्त्री के विषय में सारगर्भित विचार व्यक्त किये। इस मौके पर समाजसेवी एवं बैंककर्मी संजीव त्रिवेदी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति के गीत पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की बेटी अग्रिमा धवन ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसडीएम (सदर) अश्वनी कुमार सिंह, अर्चना ओझा, प्रशासनिक अधिकारी एवं नाजिर मो. सलीम सहित कलेक्ट्रेट कैम्पस के कार्यालयों के कर्मचारी मौजूद रहे।
=========
डीएम ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*
*डीएम को अपने बीच पाकर बच्चों के खिले चेहरे*
लखीमपुर खीरी: 02 अक्टूबर। गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर में स्थित गांधी बालोद्यान कन्या जूनियर हाईस्कूल विघालय में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम अनिल कुमार रस्तोगी, उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की नर्सरी की छात्रा ने डीएम का माल्यार्पण किया। विद्यालय के छात्राओं ने रामधुन सहित तमाम देशभक्ति से भरे गीत प्रस्तुत किये।
इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष/डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी के सत्य अंहिसा तथा शांति के संदेश की प्रासंगिता और अधिक बढ़ गयी है। ऐसे में गांधी जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हमें तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाए व बच्चें मौजूद रहें।

