लखीमपुर खीरी । विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक मतदाता अब सावधान हो जाएं! भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा एलान करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह जानकारी जिलाधिकारी /सहा0 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,लखनऊ खण्ड शिक्षक / स्नातक निर्वाचन क्षेत्र जनपद खीरी ने दी।
दरअसल, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद–झांसी (स्नातक) और लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली–मुरादाबाद व गोरखपुर–फैजाबाद (शिक्षक) निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसी कड़ी में आयोग ने 1 नवंबर 2025 की अर्हता तिथि तय करते हुए नामावली पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, लखनऊ मण्डल ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर साफ किया है कि आवेदन केवल तय फॉर्म में ही मान्य होंगे। स्नातक मतदाताओं को फॉर्म-18 और शिक्षक मतदाताओं को फॉर्म-19 के साथ जरूरी अभिलेख संलग्न कर जमा करना होगा।अधूरे या नियम विरुद्ध आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होगी।
कार्यक्रम इस तरह रहेगा :
पहली अधिसूचना का पुनर्प्रकाशन : 15 अक्टूबर
दूसरी अधिसूचना का पुनर्प्रकाशन : 25 अक्टूबर
आवेदन की आखिरी तारीख (फॉर्म-18 स्नातक, फॉर्म-19 शिक्षक) : 6 नवंबर
पांडुलिपि तैयार व मुद्रण : 20 नवंबर
ड्राफ्ट नामावली का प्रकाशन : 25 नवंबर
दावे और आपत्तियां : 25 नवंबर से 10 दिसंबर
निस्तारण व अनुपूरक सूची : 25 दिसंबर
अंतिम प्रकाशन : 30 दिसंबर

