लखीमपुर/मितौली- खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मितौली परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथितियों का माल्यार्पण पुष्प गुच्छ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य लाभ,स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था, एक्सरे मशीन, मरीज को लाने लेजाने के लिए 108 तथा 102, की व्यवस्था करायी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को शिक्षा , स्वास्थ्य, यातायात, पेयजल के क्रम में अग्रणी बन चुका है आम नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर प्रयत्नशील है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह द्वारा कराया गया। मुख्य अतिथि ने अस्ताल परिसर में लगे स्वास्थ काउंटरों पर जाकर निरीक्षण किया, जिसमें पंजीकरण काउंटर, एनसीडी काउंटर, किशोरी काउंटर, आयुष्मान कार्ड काउंटर, आभा आईडी काउंटर, महिला काउंटर, जनरल चिकित्सा काउंटर, मानसिक वृद्धावस्था एवं टीवी काउंटर, लगाकर चिकित्सा परामर्श चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें महिला पुरुषों ने लगभग,1286 मरीजों का विभिन्न काउंटरों पर जांच करायी गयी, जिसमें 766 महिला, 520 पुरुष और समस्त मरीजों की जांच कर उनको निशुल्क औसधि वितरित की गई डाक्टर देवेंद्र सिंह ने जिले से आयमंत्रित विशेष चिकित्सकों तथा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वास्थ्य सिविर में डॉ अनिल वर्मा, डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ अर्चना गौतम, डॉ सौमन्या वर्मा, डॉ अखिलेश शुक्ला, डॉ पंकज, डॉ कृतिका राना, डॉ राम जी मिश्रा, महिला डॉ रेनू बैसवार , डॉ केके भार्गव लैब टेक्नीशियन शिवेंद्र प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट सत्येंद्र वर्मा, अमित सक्सेना शीला वर्मा, श्याम श्रीवास्तव अभिषेक गुप्ता अभिषेक मिश्रा सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मरीज मौजूद रहे।

