oplus_144703488
मितौली थाना क्षेत्र के लोहियापुरवा गांव में दुर्गा जागरण कार्यक्रम के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। आरती के समय मंच संचालन कर रहे जितेंद्र कुमार को अचानक करंट लग गया। करंट लगने से वह मंच पर गिर पड़े, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजन तुरंत जितेंद्र को मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मृतक जितेंद्र कुमार दो बच्चों के पिता थे। वह गांव के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी अचानक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं। जब शाम 5 बजे के समय शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

