मितौली खीरी। कोतवाली परिसर मितौली में उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी मितौली जितेंद्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी मितौली रविंद्र सोनकर की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु विचार विमर्ष किया गया
उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्त ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि का प्रारंभ 22 से 30 सितंबर को होगा दुर्गा महाष्टमी 30 सितंबर रामनवमी 1 अक्टूबर को होगी उपजिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा, रामलीला समितियों, मेला समितियों, शोभायात्रा आयोजकों धर्मगुरु, मौलवियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की सभी पर्व भाईचारे एवं शांति वातावरण में मनायें। क्षेत्राधिकारी मितौली ने कहा अपने – अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचें,पूजा जुलूसों में अश्लील वीडियो, गीतो का प्रयोग ना हो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और गहरे पानी में मूर्तियों का विसर्जन ना करें। थाना प्रभारी मितौली नें आगामी नवरात्रि त्यौहार को मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर चौकी प्रभारी कस्ता के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, उलेमा, धर्मगुरु, व्यापारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मीडिया बंधु मौजूद रहे।

