उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। बैठक में प्रदेश भर के अंबेडकर पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने युवाओं को उद्यमी बनाने और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा प्रवक्ता जुगुल किशोर ने दलित समाज के लिए सरकारी योजनाएं संचालित किए जाने की मांग की। और कई मुद्दों पर विकास कार्य को लेकर चर्चा भी की।वही सरकार का प्रयास है कि अनुसूचित जाति के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले और उनका समग्र विकास हो। लगातार दलित समाज के लिए कार्य करने की मांग की।

