नीमगांव खीरी। नीमगांव कस्बे को मिली रोडवेज बस की सौगातः लखीमपुर से बरेली तक सफर होगा आसान, विधायक के प्रयास से शुरू हुई सेवा।
नीमगांव कस्बे में रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा गोला डिपो से चलेगी और कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के प्रयासों से संभव हो पाई है।कार्यक्रम में बीजेपी मंडल महामंत्री जसकरन लाल चौहान और पूर्व प्रधान सविता वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। जसकरन लाल चौहान ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को योगी सरकार ने पूरा किया है। नई बस सेवा लखीमपुर से सुबह 7 बजे शुरू होगी।यह बस नीमगांव कस्बे में 7 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद बेहजम, सेहरुआ, सिकंदराबाद और मोहम्मदी होते हुए बरेली जाएगी।
इस बस सेवा से क्षेत्र के ग्रामीणों को बरेली तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
इस मौके पर श्री कृष्णा पटवा। प्रवीण शर्मा। गजराम सिंह। पृथ्वीराज सिंह। संजय सक्सेना । बस चालक विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे

