(मुख्य संपादक पंकज कुमार)
मैगलगंज खीरी।मैगलगंज कस्बे में पारस हॉस्पिटल की ओर से एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन रामपुरी गेस्ट हाउस में किया गया, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों को उनके समाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैगलगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा, “पत्रकार समाज का आईना होते हैं। स्थानीय पत्रकारों ने हर मौके पर मुझे भरपूर सहयोग दिया है, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूँ कार्यक्रम में उपस्थित नवाब सैयद कल्बे हसन अब्बास ने भी पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा, “स्थानीय पत्रकार खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं और वे समाज के शोषित व वंचित वर्ग की सशक्त आवाज बनते हैं उनका कार्य सराहनीय है इस सम्मान समारोह के आयोजक पारस हॉस्पिटल के डॉ. कमलेंद्र यादव रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और सफल संचालन सुनिश्चित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन बिहारी गुप्ता, अनिल राठौर, शिव कुमार गुप्ता, रियाज़ सिद्दीकी, अतुल कुमार, इरफान रामपुरी, मो. सलमान, सोनू गौतम, अखिलेश शुक्ला और अमित शुक्ला सहित कई अन्य पत्रकार शामिल हुए कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।

