मुख्य संपादक पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी।जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 160 छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हॉस्टल में कैद कर लिया। विद्यालय कमिश्नर को मौके पर बुलवाने की जिद पर अड़े रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। मौके पर एसडीएम रेणु मिश्रा मोहम्मदी एसडीएम अवनीश कुमार तहसीलदार ज्योति वर्मा व तहसीलदार दिनेश कुमार सीओ जितेंद्र सिंह परिहार व कोतवाल शिवा जी दुबे भी पहुँच गये छात्रों को समझाते रहे छात्र नहीं माने। शाम करीब 5 बजे प्रशासन ने दरवाजा तोड़कर छात्रों को बाहर निकाला नये प्राचार्य ने समझाया तब जाकर बच्चों ने जलपान किया।
सोमवार को कस्बे के जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 9, 10 व 11 व 12 के करीब 160 छात्रों ने खुद को कैद कर लिया। सुबह करीब 8 बजे जब बाहर नही आये तो विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। विद्यालय अध्यापको के समझाने पर भी नही मान रहे थे। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया उसके समझने के बाद भी नहीं माने। करीब 12:30 सहायक आयुक्त सुमन कुमार भी पहुँचे छात्रों को काफी समझाया लेकिन छात्र प्रधानाचार्य को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच सहायक आयुक्त ने उच्च अधिकारियों से वार्ता का प्राचार्य को छुट्टी पर भेज दिया वही नये प्राचार्य को चार्ज दे दिया। इससे पहले पुलिस व प्रशानिक अधिकारी काफी देर तक जद्दोजहद में लगे रहे। देर शाम को दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। तब प्रशासन ने राहत की सांस ली।

