मुख्य संपादक पंकज कुमार गौतम
लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में स्थित सरोवर के सौंदर्याकरण के शुभारम्भ एवं वृक्षारोपण महाअभियान 2025 ” एक पेड़ मॉ के नाम 2.0″ थीम के अन्तर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें मिनिस्ती एस. सचिव (वित्त विभाग) उप्र शासन अभिषेक कुमार मुख्य विकास आधिकारी लखीमपुर मंजू त्यागी विधायक श्रीनगर, प्रो० डॉ वाणी गुप्ता, प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी दिव्या सिंह ब्लॉक प्रमुख सदर, ज्ञानेद्र कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी, कौशल किशोर वर्मा ग्राम विकास अधिकारी, तथा अजमानी पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के छात्रों द्वारा वृक्षारोपण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। श्रीनगर विधायक मंजू त्यागीक्षद्वारा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने हेतु वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होनें यह भी बताया कि कैसे छोटे-छोट प्रयास जैसे कि एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ी के लिए स्वचछ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार कर सकता है। श्रीमती मिनिस्ती एस, सचिव (वित्त विभाग) उप्र शासन एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने भी उपस्थित छात्रों एवं जनसमूह को खुद वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की तरफ से प्रधानाचार्य के नतृत्व में संकाय सदस्य, महाविद्यालय के छात्रों एवं कार्मिको ने हर्सोउल्लास के साथ हिस्सा लिया एवं आये हुये स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर वृक्षारोपण करते हुये कार्यक्रम को सफल बनाया। साथी ही सचिव मिनिस्ती एस के द्वारा मेडिकल कालेज देवकली में स्थित आश्रम परिसर में सरोवर के सौंदर्गीकरण का शुभारम्भ किया गया। प्रधानाचार्य प्रो० डॉ वाणी गुप्ता ने महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करते ही सरोवर के सौंदर्गीकरण हेतु जिला प्रशासन से लगातार अनुरोध किया जिसका प्रशासन ने संज्ञान लेकर सरोवर के सौंदर्गीकरण की स्वीकृति देते हुये सरोवर सौंदर्याकरण शुभारम्भ एवं सरोवर का सौंदर्गीकरण, चारो तरफ पैदल मार्ग का निर्माण एवं वृक्षारोपण करवाया गया है। सरोवर के निकट स्थित प्राचीन कुए को सेल्फी प्वाइन्ट की तरह विकसित किया गया एवं प्राचीन वट वृक्ष के चारों तरफ चबतूरे का निर्माण कराया गया।

