मोदीनगर विधानसभा में हम सबके नेता PDA के जननायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मोदीनगर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष देवब्रत धामा जी के नेतृत्व में सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़ी ही धूमधाम एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवव्रत धामा ने वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण और केक काटकर एवं मिठाई बाँटकर व कमल इंटर कॉलेज एवं वृद्धाश्रम के परांगण में वृक्षारोपण करके राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की और साथ ही सभी ने 2027 में अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। आज का यह कार्यक्रम न केवल अपने नेता के प्रति आस्था व सम्मान का प्रतीक था बल्कि समाजवादी विचारधारा में निहित सेवा, समर्पण एवं सामुदायिक भावना का सजीव उदाहरण भी रहा। इस दौरान देवव्रत धामा ने कहा कि आज हम एक ऐसे नेता का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा से ही समाज के वंचित वर्गों के लिए काम किया है और उनकी आवाज बनने का प्रयास किया है। युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अजय विधायक ने कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया है। अखिलेश यादव जी ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं, जैसे कि लैपटॉप वितरण योजना, कन्या विद्याधन योजना, और समाजवादी पेंशन योजना, जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पाल ने कहा कि आज अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर, हम उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र, और सफलता की कामना करते हैं। हम उनकी नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हैं। आइए, हम सब मिलकर अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लें और समाज के विकास के लिए काम करने का प्रण लें। उपर्युक्त कार्यक्रम में मंजीत नेहरा, सत्यम शाही, दीनू खान, पुनीत वर्मा, बादल जी, मास्टर जावेद त्योड़ी, शकील डीलर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।शाम को नगर अध्यक्ष पतला फारुख मलिक और नगर अध्यक्ष निवाड़ी के आवास पर भी केक काटने का कार्यक्रम रखा गया है!

