मुख्य संपादक पंकज कुमार
मितौली क्षेत्र ग्राम सभा लल्हौआ में किसी जंगली जानवर ने एक हफ्ते से आतंक फैला रखा है कई गवंश पशु को निवाला बना रखा है ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है ग्रामीण खेतों में जाने से डरते हैं ग्रामीणों ने बताया चरवाहों ने दूर से भूरे रंग का शेर होने की आशंका जताई जा रही है। रोज किसी न किसी गौवंश को अपना निवाला बना रहा है 8 जून को कठिना नदी के पास एक बछड़े का शिकार किया उसके बाद अब तक अल्लीपुर से लल्हौआ के बीच में 5 गौ वंश को मौत के घाट उतार दिया और कल 16 जून को दोपहर 3 बजे अल्लीपुर में एक गाय का शिकार किया वन विभाग को ग्रामीणों ने फोन द्वारा बार बार सूचना दी गई फिर भी वन विभाग का कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा वन विभाग क्या बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा था जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सुनवाई न होने पर मृत गौवंश को ट्राली में लाद कर मितौली मुख्यालय पर पहुंच कर अपनी आवाज उठानी चाही तब तक मितौली कोतवाल शिवाजी दुबे जी मौके पर 7 बजे पहुंचे और प्रशासन को मौजूदा स्थिति को देखते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया जिससे ग्रामीण शांत हो गए और ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील की खुद ग्रामीणों के साथ 2 घंटे रुके रहे वन विभाग को सूचना दी। 9 बजे रात्रि को वन विभाग टीम पहुंची और 17 जून को कैमरा लगा कर पकड़वाने को कहा। ग्रामीणों ने कहा अगर कोई जान हानि होती है उसका जिम्मेदार वन विभाग व प्रशासन होगा।

