चीफ एडिटर पंकज कुमार गौतम
लखीमपुर खीरी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान गोष्टी के साथ ही सरकता भविष्य नामक एक लघु फिल्म का विमोचन प्रधानाचार्य डॉ वाणी गुप्ता व सीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ आरके कोली द्वारा किया गया है। यह फिल्म मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा बनाई गई है।
जानकारी देते हुए सीएमएस डॉ आरके कोली ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आम जनमानस को तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा तंबाकू उत्पादों के प्रयोग व उससे होने वाले नुकसान पर सरकता भविष्य नामक एक जागरूकता लघु फिल्म बनाई गई। यह फिल्म डॉक्टर इंद्रेश राजावत के मार्गदर्शन में बनाई गई थी और प्रधानाचार्य डॉ वाणी गुप्ता के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ वाणी गुप्ता द्वारा तंबाकू उत्पादों के सेवन न करने को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ वाणी गुप्ता ने कहा कि तंबाकू उत्पाद हमारे जीवन के लिए बेहद हानिकारक है, कैंसर सहित कई ऐसी बीमारियां हैं जो तंबाकू उत्पादों के सेवन के साथ होती हैं और जानलेवा भी हैं, इसलिए सभी को इसके नुकसानों के बारे में जानना बेहद जरूरी है और इनके सेवन से लोगों को बचाने की आवश्यकता भी है। इस दौरान डॉ एसके मिश्रा, डॉ आरपी वर्मा, डॉ शिखर बाजपेई, डॉ मनोज शर्मा, डॉ अमित कुमार सिंह, मैट्रन रजनी मसीह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

