मितौली खीरी । विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत अबगांवा तथा कनखेड़ा में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पान्डे ने प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया । साथ ही कई ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का चयन किया गया, तथा प्रधानमंत्री आवासों एवं मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी मितौली ने पंचायत सचिव से कहा कि आवस अधूरे हैं उन्हें जल्द पूर्ण कराएं। महात्मा गांधी गारंटी रोजगार योजना ,महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से चल रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया ,और कहा कि मानक का विशेष रुप से ध्यान रखते हुए कार्य कराया जाए। कार्य में किसी प्रकार की कमी या सिथिलता पाई जाती है उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
