मितौली खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में दिनदहाड़े बच्चे का हुआ अपराहण। जहां ग्राम राजपुर के रहने वाले अगम पुत्र हरिनाम पाल उम्र लगभग 8 साल करीब 2 बजे पास में स्थित नहर से अपने गांव राजपुर साइकिल से वापस आ रहा था। तभी दो बाइक वालों ने रोक कर जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया। और बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पास में बकरी चरा रहे बच्चों ने देखा तो शोर मचा कर गांव वालों को बुलाया तब तक बाइक सवार बच्चे को लेकर फरार हो गए। और इसके बाद काफी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। और जहां पहुंचे परिजनों ने मितौली पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रभाव के साथ खोजबीन में जुट गई।
वहीं मितौली तेजतर्रार क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने टीम गठित कर स्वयं व एसओजी टीम एवं फतेहपुर चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी द्वारा बच्चों को ग्राम मथना थाना इमलिया सुल्तानपुर से सकुशल बरामद किया। जहां उसे बच्चों को ले जाकर उनके घर पर पहुंचे।जहां तत्काल प्रभाव के साथ बच्चे को बरामद किया है।वहीं क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह की काफी प्रशंसा की जा रही है। वहीं मौजूद रहे रमेश चंद्र वर्मा,अरविंद वर्मा रजनीश वर्मा मौजूद रहे हैं।

