रिपोर्ट- पंकज कुमार
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस के अवसर पर “हैप्पी माउथ इस ए हैप्पी माइंड” की थीम पर जिला चिकित्सालय के दंत विभाग में कार्यक्रम का आयोजन सीएमएस डॉ आरके कोली के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन के द्वारा अस्पताल परिसर में आने वाले सभी मरीजों को दंत व मुख रोगों के प्रति जागरूक किया गया व उससे बचने के उपाय बताए गए।
इस दौरान पर दंत शल्यकों के द्वारा बताया गया कि हमारे मुंह की सेहत हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ पर गहरा प्रभाव डालती है। साथ ही तंबाकू व तंबाकू से बने खाद्य पदार्थों को लेने से होने वाले रोग के बारे में अवगत कराया गया। आने वाले माह में इस कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न तरह के जागरूकता अभियान व कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नेत्र सर्जन डॉ पूनम वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरपी वर्मा, ईएनटी सर्जन मनोज शर्मा, दंत शल्यक डॉ मंजेश कुमार वर्मा, दंत शल्यक डॉ इंद्रेश राजावत, डेंटल हाइजीनिस्ट आशुतोष कुमार व आलोक अवस्थी उपस्थित रहे।

