लखीमपुर खीरी 26 मई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशो पर कार्यपालक अध्यक्ष, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 29 मई दिन रविवार को आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, लखीमपुर खीरी के प्रांगण में प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर खीरी के मार्गदर्शन में सुनिश्चित किया जाएगा।
विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण व अधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आर्बिट्रेशन के निस्पादन वादों के अधिक से अधिक निस्तारण पर बल दिया।
जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण/पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना अधिकरण एवं अधिवक्ताओ को निर्देशित किया कि वह विशेष लोक अदालत के लिए आर्बिट्रेशन से सम्बन्धित निष्पादन वादों का निष्पादन वादों मे पक्षकारों को नोटिस भेजना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण कराने का प्रयास करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायाधीश श्रीमती कर्णिका अवध ने उक्त विशेष लोक अदालत में वादाकारीगण से अपील की कि वह 29 मई 2022 दिन रविवार को समय प्रातः 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर, लखीमपुर खीरी में उपस्थित होकर आपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को निस्तारण सम्बन्धी न्यायालय मेंकरायें एवे इस अवसर का लाभ उठावें ।
उक्त बैठक में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अभिकरण लोकेश राय, अपर जिला जज-प्रथम परशूराम, अपर जिला जज-द्वितीय मोहन कुमार, अपर जिला जज- चतुर्थ राजेश मिश्रा,अपर जिला जज- एकादशम् राम लाल, अपर जिला जज / एफटीसी विकाश श्रीवास्तव, अपर जिला जज एफटीसी न्यू दीपेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य विद्वान अधिकवक्ता वरूण जोशी उपस्थित रहे।
