रिपोर्ट -पंकज कुमार
मितौली विकासखंड क्षेत्र के तेंदुआ गांव में जय भीम बुद्ध कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। छह दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने किया। उन्होंने महात्मा गौतम बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल के महामंत्री अशोक कुमार और कमेटी अध्यक्ष हरिद्वारी लाल गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन स्थानीय समाज में बौद्ध विचारधारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

