filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.30486113, 0.30486113); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
मितौली खीरी । थाना क्षेत्र के खंजननगर गांव में शुक्रवार सुबह 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पुत्रवधु को बाँके से काटकर हत्या कर दी इतने से मन नही भरा तो उसने उसके पेट को चाकुओं से गोद दिया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के बाबा रऊफ ने पुलिस को अभियुक्त के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। घटना स्थल का सीओ गोला गवेन्द्र गौतम ने भी निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है।
शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के खंजननगर में शरीफ गाजी 60 पुत्र कादिर ने अपनी बहू अवरुन्ना उर्फ सिमनी (पत्नी शफीक) की चाकू और बांका से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को हथियारों समेत हिरासत में ले लिया। घटना के समय आरोपी की पत्नी और अन्य बहुएं घर पर मौजूद नहीं थीं।
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक मृतका के बाबा ने रउफ अली पुत्र खुमान निवासी जमुनहिया ने पुलिस दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी पोती की अवरुन्ना उर्फ सिमनी उम्र करीब 32 की शादी 12 वर्ष पूर्व शफीक उर्फ बड़े पुत्र शरीफ निवासी खंजननगर के साथ हुई थी। जिसके दो बच्चे पुत्र शमन उम्र 10 व पुत्री अरबीस 5 है। प्रार्थी के पोती के पति शफीक थोड़ा कम दिमाग के हैं। जिस कारण पोती के ससुर शरीफ उर्फ नेता पुत्र कादिर मेरी पोती पर गलत नित रखते थे मना करने पर मारते पीटते थे।

