अजबापुर और कुंभी मिल को गन्ना किसानों से अवैध वसूली पर नोटिस के निर्देश
बोर्ड बैठक में निदेशकों ने उतरवाई और सेंटरों पर गन्ना किसानों से वसूली का उठाया मुद्दा ।चेयरमैन ने गन्ना समिति से मिलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के दिए समिति को निर्देश
चेयरमैन ने बैठक में मिल प्रबंधन और समिति को गन्ना किसानों के साथ खड़ा रहने को कहा औरंगाबाद में कई किसानों के बंद सट्टा चालू करने के दिए गए निर्देश ।गन्ना सेंटरों पर अगर ज्यादा घंटों तक खड़ा रखा ट्रॉली नहीं तौली गई तो समिति को सूचना दें तत्काल कार्रवाई होगी ।मैगलगंज में समिति के इंटर कॉलेज और गोदाम का प्रस्ताव शासन को भेजा गया ।आज बोर्ड की बैठक में गन्ना समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा निदेशकों का पूरा सम्मान मिल और समिति को देना होगा ।बैठक में आदित्य सिंह गुड्डन, अमित सिंह, शेखर मिश्र, अनिल राठौर, अनुज शुक्ला, अंकित त्रिवेदी, सुधीर कुमार समेत सभी संचालक और समिति एवम मिल के अधिकारी मौजूद रहे।

