रिपोर्ट- सोनू गौतम
मैगलगंज के मुबारकपुर पावर हाउस क्षेत्र में लगातार विद्युत आपूर्ति की लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। जिस से किसानों को सिंचाई में लगातार आ रही समस्या को देखते हुए। भाजपा कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के अथक प्रयासो से मुबारकपुर पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर की क्षमता को 15 मेगावाट से बढ़ाकर 25 मेगावाट का ट्रांसफार्मर की स्वीकृति करने पर और पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर लगने के पश्चात विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू होने पर कस्ता विधायक से उनके आवास पर भेट करने प्रधान प्रतिनिधि कैमहरा संजय शुक्ला ( बग्गड) व बरैया फॉर्म से जगतार सिंह,श्यामू और प्रधान प्रतिनिधि आशिकनगर गुरप्रीत सिंह ने क्षेत्रीय जनता की ओर से कस्ता विधायक को धन्यवाद दिया।

