रिपोर्ट – जसकरन लाल
मितौली खीरी। कोतवाली प्रभारी मितौली राजू राव नें पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु संचालित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक मितौली शमशेर बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मितौली द्वारा थाना मितौली में पंजीकृत रिपोर्ट के तहत धारा 35 (3,) बी एन एस बनाम गुड्डू पुत्र हुलास राम निवासी दानपुर थाना मितौली खीरी पंजीकृत अभियोग में धारा बढ़ोतरी के क्रम में धारा 143 (2 ) तथा 143 ( 3 ) से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त विजय कुमार मौर्य पुत्र सुरेंद्र कुमार उम्र 32 वर्ष,चंद्रभाल उर्फ गुड्डू पुत्र हुलास राम उम्र 55 वर्ष निवासी दानपुर थाना मितौली,आनंद जयसवाल पुत्र लल्लू राम निवासी मोहल्ला कटेहली बाग़ थाना कोतवाली सदर सीतापुर,योगेश कुमार पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम मूसेपुर नाहटौर जनपद बिजनौर को कस्ता बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों को जिला मुख्यालय संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

