रिपोर्ट – पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ के मजरा भट्ठा नया पुरवा में अज्ञात कारणों के चलते अचानक 25 घरों में आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। गृह स्वामी मौके पर नहीं थे वह मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। तेज पछूवा हवा के चलते देखते ही देखते पूरा मजरा जल राख हो गया। और घर गृहस्थी का रक्खा सामान जिसमें 4 सिलेंडर जलनें के कारण आग नें विकराल रूप धारण कर लिया।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने
फायर ब्रिगेड को दी गई। काफी समय बीत जाने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसमें फायर ब्रिगेड के ए आर शर्मा चीफ फायर ऑफिसर सहित अपनी टीम के साथ पहुंचे। और आग को बुझाने में काफी मस्कत करने के बाद आज पर काबू पाया जा सका,
इसके बाद नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्य ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को अपने हाथों से कंबल वितरित किये। जिसमें कुछ लोगों का ज्यादा नुकसान हुआ, जैसे विनोद साहनी के तीन छप्पर, प्लाटीना मोटर साइकिल, सिलाई मशीन, मनोज कुमार के चार छप्पर 7000 रुपए और नगद घरेलू सामान, बद्री प्रसाद के छह छप्पर 8000 रुपए नगद गैस सिलेंडर, घरेलू सामान, शेषनाथ के यहां लड़की की शादी होनी थी। जिसमें करीब डेढ़ लाख का सोना चांदी घर में रक्खा गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर तत्काल मौके पर पहुंचकर जले घर वालों को एक -एक हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। और सभी जले हुए घरों को एक एक बोरा चावल एक एक बोरा गेहूं देने की बात अधिकारियों से कही और अधिकारियों से आवास देने को कहा। जिस लड़की की शादी होनी थी उसका पूरा खर्च स्वयं उठाने की बात कहीं । वहीं अग्निकांड में स्नेहा गौतम कक्षा 5 से लेकर स्नातक के सभी मारशीटें जलकर राख हो गयीं हैं जिसको भी बनवाने के लिए कही है। कोटेदार मनोज कल्लू मौके पर पहुंचे, खंड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार नें लोगों को समझा बूझकर शांत किया। और कहा जो सहयोग शासन से हो सक्ता है उसे पूरा दिलाने का हर संभव अपने स्तर से प्रयास करूंगा। कोतवाली प्रभारी मितौली राजू राव अपने अपने हमराही साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे जिसमें पूर्व प्रधान रमेश चंद निषाद, रामदास, घनश्याम प्रजापती, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने आग बुझाने में काफी सहयोग किया और लोगों के बीच में बने रह कर सांत्वना देते रहे।

