Report Pankaj Kumar
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र में कठिना नदी के लोहिया घाट,नवघटा घाट,अवधपुर घाट,गहिया घाट पर छठ पर्व को लेकर महिलाओं ने व्रत रखा। छठ पूजा खास तौर पर संतान की कामना और लंबी उम्र के लिए की जाती है।छठी मैया सूर्य देव की बहन है और इस पर ऊपर इन दोनों की ही पूजा अर्चना की जाती है यह चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में सात्विक भोजन किया जाता है पहले दिन खरना दूसरे दिन खरना तीसरे दिन सूर्य संध्या अर्द्ध और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्ध दिया जाता है। यह महिलाएं जल की धारा में खड़ी होकर छठी मैया से मनौती मांगती है।और छठ पूजा का पर्व प्राचीन काल से ही मनाया जाता आ रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को रखने से व्यक्ति को हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। लेकिन मुख्य रूप से छठ व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना से रखती हैं।और वही यह व्रत संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए भी खास माना जाता है।इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है यह एक मात्र ऐसा व्रत है जिसमें चढ़ते सूरज की जगह डूबते सूरज की भी पूजा होती है। इस छठ पर्व पर जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत ध्यान देते हुए थाना प्रभारी मितौली राजू राव ने मय फोर्स के साथ जगह-जगह स्वयं निरीक्षण किया और पुलिस बल तैनात रहा।ग्राम प्रधान अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पप्पू,रामप्रीत यादव,डॉ राम मूर्ति, पूर्व प्रधान रमेश चंद निषाद, रामदास,रमेश लालू सहित सम्मानित लोग एवं छठ मैया के मानने वाले भक्त काफी संख्या में जगह-जगह लोग मौजूद रहे।

