मितौली खीरी | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में ब्लॉक स्तरीय ए.एफ.पी, खसरा तथा वी.पी.डी. सर्विलांस विषय विश्व स्वास्थ्य संगठन लखीमपुर खीरी इकाई द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह ने की। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए एस.एम.ओ. डॉ विकास सिंह ने बताया कि बताया कि 15 वर्ष तक के बच्चों में यदि किसी प्रकार के लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें वही अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोलियो काली खांसी डिप्थीरिया टिटनेस खसरा के बचाव के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत रूप से बताया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआ मोती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरई पुरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संडीलवा के चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट ब्लाक मितौली के सभी सी एच ओ सम्मिलित हुए इस अवसर पर डॉ प्रियंका पांडे डॉ उस्मान अयूबी डॉक्टर सोहला प्राइवेट चिकित्सक डॉ राम लखन पाल अंसारी ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तैयब सिद्दीकी बीसीपीएम रोहित पाल अमित सक्सेना श्याम श्रीवास्तव अभिषेक मिश्रा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे
