विकासखंड में मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनेशपुर में पांच दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान नीलम देवी ने तथागत गौतम बुध व अंबेडकर संत शिरोमणि रविदास जी के चरणों में पुष्प अर्पितकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिसमें कथावाचक सुरेश कुमार रावण द्वारा पांच दिनों तक मधुर वाणी से बुद्ध के विचार व अंबेडकर ज्ञान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमित पुष्कर सहित सम्मानित गांव के नागरिक व महिलाएं मौजूद रहीं।

