filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
रिपोर्ट – पंकज कुमार
बेहजम खीरी । विकासखंड बेहजम क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया के गांव रामनगर में जनहित सेवा समिति द्वारा संचालित पूर्व विधायक श्री मोतीलाल पैलवी जी की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें आए हुए मरीजों को निशुल्क जाँच व दवाई उपलब्ध कराई गई। जिसमें सबसे बड़ा योगदान देने वाले अखिलेश कुमार पैलवी द्वारा गांव में निशुल्क कैंप का आयोजन इनके माध्यम से कराया गया। जहां अखिलेश पैलवी ने जनहित सेवा समिति के सभी आए हुए पदाधिकारी एवं डॉक्टर को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया। जहां गांव के आसपास के लोगों ने अखिलेश पैलवी की काफी प्रशंसा की। वैसे भी अखिलेश पैलवी भी लगातार जनता के बीच में किसी न किसी योजना को व कैंप का आयोजन कराते रहते हैं। जिससे जनता को फायदा मिलता रहे। उन्होंने कहा जनता खुश तो हम खुश मनुष्य का सच्चा कर्तव्य यही है कि जनता के सुख-दुख में सदैव साथ रहना चाहिए।
जहां इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश सचिव जनहित सेवा समिति अखिलेश पैलवी, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी,घनश्याम प्रजापति,राजेश सिंह सचिव, सहित डॉक्टर के समस्त स्टॉप मौजूद रहा।

