रिपोर्ट – पंकज कुमार
धौरहरा में बसपा विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में खमरिया में एक सभा का आयोजन किया गया जहां आजाद ने बताया कि भाजपा शासन काल में महंगाई बेरोजगारी और अत्याचार चरम पर हैं दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों का हक मारा जा रहा है जनता त्राहि त्राहि कर रही वहीं हाथ में संविधान लेकर हमें न्याय दिलाने की बात कहने वाले सपा कांग्रेस के नेता खामोश बैठे हैं प्रदेश का जो विकास बसपा शासन काल में हुआ किसी अन्य के शासनकाल में नहीं हो पा रहा है विधानसभा उपचुनाव में बसपा बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है बसपा शासनकाल में हुए काम पर भी प्रकाश डाला धौरहरा विधानसभा की जब से जिम्मेदारी सुरेंद्र कुमार आजाद ने संभाली उनके नेतृत्व में तमाम पुराने साथी बसपा में जुड़ रहे हैं इसी दौरान सपा के राकेश यादव विजय शर्मा अमित वर्मा शिवपूजन अवस्थी,शंकर अवस्थी,शमशाद,फारूक,लियाकत,दिनेश प्रजापति,रमेश मौर्य,राकेश भार्गव,हेमंत गौतम,मुन्ना अवस्थी,शिवपूजन शर्मा,सुरेंद्र चौहान सर्वेश चौहान तथा भाजपा के राकेश शर्मा विकास शर्मा रजत तिवारी विपिन कश्यप आज सैकड़ो लोगों ने विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में बसपा का दमन थाम कर सदस्यता ग्रहण की एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद बसपा के पुराने साथी होने के साथ-साथ एक ईमानदार अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता भी है इसलिए उनके साथ ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं

