रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। तहसील क्षेत्र मितौली के अंतर्गत मैगलगंज कस्बा में शुभी डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया।
शुक्रवार को कस्बा मैगलगंज में सीतापुर रोड पर रामपुरी गेस्ट हाउस के निकट शुभी डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन हुआ। उत्तराखंड प्रदेश के हरिद्वार कनखल से पधारे संत सुरेशानंद ने प्रथम पूजन अर्चन किया तदोपरांत पैथालॉजी संचालक के सहित उपस्थित अतिथियों को तिलक लगाकर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।पैथालॉजी का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने फीता काटकर किया।
भव्य उद्घाटन के उपलक्ष्य में प्रोप्राइटर सुधीर पाल ने आए हुए सम्मानित नागरिकों का मुंह मीठा कराकर स्मृति चिन्ह बाबा नीम करौली का चित्र देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पैथालॉजी संचालक ने बताया कि हमारे यहां यहां खून ,बलगम, पेशाब आदि संबंधित जांचें एक बार में सही प्रकार से होंगी जिसकी रिपोर्ट बिल्कुल सही मिलेगी। इस अवसर पर जमुनिया शहबाज के पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्रा उर्फ पप्पू, विधायक के छोटे भाई गौरव सिंह उर्फ मोनू, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष शमशाद अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली डॉ रामराखन पाल, सहित व्यापारी व पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

