रिपोर्ट -पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। विकास खंड अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार द्वारा SBI बैंक मितौली CCL मेगा कैम्प में उपस्थित होकर उपस्थित बैंक स्टाफ और समूह की महिलाओं को समूह से लोन लेकर अच्छे व्यवसाय करने के प्रति प्रोत्साहित किया गया और अधिक से अधिक समूहों को क्रेडिट लिकेज से जोड़ने के लिए बैंक को निर्देशित किया गया और शाखा प्रबंधक संजीत कुमार द्वारा सभी को रोजगार मे सहयोग का आस्वासन दिया गया BMM यतेंद्र सिंह और BMM ओम प्रकाश द्वारा सभी के दस्तावेज तैयार कराने मे सहयोग किया गया बैंक सखी रोली देवी और सरिता देवी और बैंक स्टाफ ने लगकर कार्य किया शाखा प्रबंधक महोदय द्वारा सभी को जलपान भी कराया गया 34 महिलाओं के व्यक्तिगत बचत खाता और 05 समूहों के CCL लोन खाता खोलने की कार्यवाही पूर्ण कराई गई शेष कार्य सोमवार को पूर्ण किया जाना निर्धारित हुआ, समूह सखी ममता देवी ने सहयोग किया। इस अवसर पर बीसी सखियों तथा बैंक का स्टाप मौजूद रहा।

